प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत भोजपुर जिले के 932 लाभुकों ने किया नवनिर्मित पक्के आवासों में गृह प्रवेश
जिला पदाधिकारी ने लाभुकों को सौंपी आवास की चाबी, दी बधाई एवं शुभकामनाएँ
आरा,
आज दिनांक 07 नवंबर 2026 को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत भोजपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों के कुल 932 लाभुकों के नवनिर्मित पक्के आवासों में गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में उपस्थित लाभुकों को नवनिर्मित आवासों की चाबी सौंपी गई तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री अरुण प्रकाश सहित जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। उप विकास आयुक्त ने लाभुकों को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें शौचालय निर्माण, उज्ज्वला योजना एवं नल-जल जैसी अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से भी आच्छादित करने पर बल दिया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक पात्र परिवार को सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने शेष आवासों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
प्रखंडवार गृह प्रवेश करने वाले लाभुकों की संख्या इस प्रकार है— आरा सदर (25), अगिआँव (45), बिहियाँ (21), बड़हरा (200), चरपोखरी (58), गड़हनी (50), कोईलवर (25), पीरो (150), जगदीशपुर (150), संदेश (22), सहार (65), शाहपुर (40), उदवंतनगर (30) एवं तरारी (51)।
Arrah, Bhojpur | Nov 7, 2026