लखीमपुर: देवकली रोड पर बरम बाबा के पास हादसा, अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल
लखीमपुर खीरी। शहर के देवकली रोड स्थित गणेश नगर में बरम बाबा के पास रविवार शाम करीब छह बजे एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।