उज्जैन: महाकाल पुलिस की मुस्तैदी, महाराष्ट्र से लापता 74 वर्षीय वृद्ध को ढूंढकर परिजनों को सौंपा 🤝👮♂️
उज्जैन की महाकाल थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से लापता हुए 74 वर्षीय वृद्ध सीताराम पुंडलिक राजपूत को सकुशल ढूंढ निकाला। वृद्ध अपने परिजनों से नाराज होकर घर से निकल गए थे। मोबाइल लोकेशन के आधार पर परिजनों ने उज्जैन पुलिस से मदद मांगी थी। थाना प्रभारी गगन बादल के निर्देश पर पुलिस टीम ने धर्मशालाओं में सघन चेकिंग अभियान चलाकर उन्हें खोज निकाला और आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
#UjjainPolice #GoodWorkPolice #UjjainNews #MPPolice #Sitit24News