उज्जैन: फ्रीगंज ब्रिज निर्माण स्थल पहुंचे IIT मुंबई के विशेषज्ञ, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के टिप्स 🏗️👷♂️
सिंहस्थ 2028 के निर्माण कार्यों में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आईआईटी मुंबई के विशेषज्ञों की टीम ने उज्जैन का दौरा किया। टीम ने सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे फ्रीगंज ब्रिज निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। "कंस्ट्रक्शन सेफ्टी कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम" के तहत इन विशेषज्ञों ने विभागीय अधिकारियों और इंजीनियरों को निर्माण स्थलों पर आधुनिक सुरक्षा मानकों, जोखिम प्रबंधन और सुरक्षित आपातकालीन प्रक्रियाओं के संबंध में महत्वपूर्ण प्रशिक्षण और सलाह दी।
#IITBombay #UjjainNews #FreeganjBridge #ConstructionSafety #Simhastha2028 Sitit24News