बड़गांव: उदयपुर: कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल और गैस कीमतों पर हाथीपोल पर किया विरोध प्रदर्शन
शहर जिला कांग्रेस कमेटी ए-ब्लॉक ने बुधवार को हाथीपोल चौराहे पर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और कीमतों को वापस लेने तथा आम जनता को महंगाई से राहत देने की मांग की।