मऊरानीपुर: टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र में नाले के तेज बहाव में बहा किसान, 15 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव
झांसी के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के मदरवास गांव में बारिश के तेज बहाव में 45 वर्षीय किसान राकेश कुमार सेन बह गए। करीब 15 घंटे चले रेस्क्यू के बाद उनका शव घटनास्थल से 200 मीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे से परिवार में मातम पसरा है।