बैतूल नगर: डांट से हताश पुट्टी मजदूर ने खाया ज़हर, दोस्तों की सतर्कता से बची जान, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
बैतूल से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां काम के दबाव और डांट-फटकार से आहत एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोज उइके, उम्र 28 वर्ष, जो पुताई और पुट्टी का काम करता है, ने बुधवार रात करीब 11 बजे सल्फास का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि वह एक साथ दो-तीन साइड पर काम कर रहा था, इसी दौरान किसी एक साइड के ठेकेदार द्वारा उसे डांटा