आंवला: आंवला में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने जनदर्शन में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को जल्द समाधान के दिए निर्देश
Aonla, Bareilly | Oct 17, 2026 आंवला विधानसभा क्षेत्र के गुलड़िया आवास पर शनिवार दोपहर करीब दो बजे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने 'जनदर्शन' कार्यक्रम किया। उन्होंने क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्होंने जनता की समस्याओं के जल्दी और सही समाधान के निर्देश दिए।