रायपुर MOG-II में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दौरान पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप!
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में वाहन पार्किंग के नाम पर पैसे वसूले जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि पार्किंग के नाम पर आम जनता से पैसे लिए जा रहे हैं, जबकि जारी की जा रही रसीद पर पार्किंग संचालन करने वाली संस्था का नाम तक दर्ज नहीं है।
इस मामले को लेकर संदेश भारत न्यूज के पत्रकार ने तूता के सरपंच भरत बैस से सवाल किए। पत्रकार के सवालों पर भरत बैस स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने पार्किंग के लिए NRDA के अधिकारियों द्वारा मौखिक रूप से आदेश दिए जाने की बात कही।
अब सवाल यह है कि यदि पार्किंग की वसूली अधिकृत है, तो उसका लिखित आदेश कहां है? पार्किंग का संचालन किस संस्था के द्वारा किया जा रहा है? रसीद पर संस्था का नाम क्यों नहीं है? क्या सरपंच अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं?
राज्योत्सव में पहुंचने वाले आम नागरिकों से पार्किंग शुल्क की वसूली को लेकर प्रशासन को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। आखिर जनता की जेब से वसूले जा रहे पैसे का हिसाब कौन देगा?
#ChhattisgarhRajyotsav #RaipurNews #MOG2 #ParkingCharges #IllegalRecovery #BharatBais #NRDA #ChhattisgarhNews #SandeshBharatNews #raipur
Raipur, Raipur | Nov 2, 2026