धरहरा: बुनियाद केंद्र में लगा मुफ्त नेत्र जांच शिविर, 29 मरीजों को मिलेगा मुफ्त चश्मा
धरहरा प्रखंड मुख्यालय स्थित बुनियाद केंद्र में सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे सभी वर्ग और आयु के लोगों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और इसका लाभ उठाया। जिला प्रबंधक डॉ. अलंकार ने बताया कि यह विशेष नेत्र जांच अभियान 6 अप्रैल से 5 मई तक एक माह तक संचालित किया जाएगा,