बक्सर: वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर ₹45 लाख की शराब बरामद, चंडीगढ़ से मुजफ्फरपुर जा रही थी, महाराष्ट्र का तस्कर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | May 12, 2026 यूपी-बिहार सीमा पर स्थित वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद की। चंडीगढ़ से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही इस खेप में कुल 4644 लीटर शराब जब्त की गई। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन को भी जब्त कर लिया गया। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि उत्पाद निरीक्षक कुंदन कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।