देश के करोड़ों रसोई गैस (LPG) यूजर्स के लिए एक बेहद राहत भरी खबर आई है. सरकार ने गैस बुकिंग के नियमों में एक बड़ा बदलाव कर दिया है. अगर आप किसी गांव या ग्रामीण इलाके में रहते हैं, तो पहले एक सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए आपको पूरे 45 दिनों का इंतजार करना पड़ता था. जबकि शहरों में यह नियम सिर्फ 25 दिनों का था.अब आपको दूसरे सिलेंडर की बुकिंग के लिए हफ्तों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
हालांकि, अब सरकार ने गांवों और शहरों के बीच का यह फर्क पूरी तरह खत्म कर दिया है. अब चाहे आप गांव में रहते हों या शहर में, आप हर 25 दिन में अपना अगला एलपीजी सिलेंडर बुक कर सकते हैं. केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने इस बड़े फैसले की जानकारी दी है.