मंझनपुर: जिलाधिकारी ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान जन-जागरूकता रैली को मंझनपुर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,मंझनपुर तक निकाली गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ0 अनुपमा मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।