मंझनपुर: रामवन गमन मार्ग और NH-2 के चौड़ीकरण पर डीएम ने दिखाई सख्ती, मंझनपुर कलेक्ट्रेट में हुई बैठक
जिलाधिकारी ने सोमवार को मंझनपुर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-02 (चकेरी-इलाहाबाद खंड) को चार से छः लेन करने एवं रामवन गमन मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण को लेकर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने धीमी गति और लापरवाही पर नाराजगी जताई और स्पष्ट निर्देश दिए हैं।