मंझनपुर: कैमा में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, गृहस्वामिनी झुलसी, बच्चे बाल-बाल बचे, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर सर्किल के मोहब्बतपुर पइंसा क्षेत्र के कैमा गांव में सोमवार को करीब 12 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान के किचन में गैस सिलेंडर लीक होने से अचानक आग भड़क उठी। हादसे में गृहस्वामिनी झुलस गईं, जबकि उनके बच्चे बाल-बाल बच गए। झुलसी महिला को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।