मंझनपुर: म्योहर गांव के बाग में फांसी के फंदे पर लटकती मिली अधेड़ की लाश, शौच के लिए गए लोगों ने परिजनों को दी जानकारी
करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के बाहर स्थित एक बाग में एक अधेड़ का शव पेड़ से लटकता मिला। यह दर्दनाक दृश्य सबसे पहले उन ग्रामीणों ने देखा जो मंगलवार को शौच के लिए खेतों की ओर निकले थे। शव को फांसी पर झूलता देख उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तुरंत शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।