दुधि: कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर किया गया प्रदर्शन
दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे कचहरी गेट के मुख्य द्वार पर जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया। मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि दुद्धी को जिला बनाये जाने की मांग पिछले कई दशकों से किया जा रहा है। इसके साथ ही 30 घण्टे का भूख हड़ताल व 20 किलोमीटर पैदल यात्रा भी किया जा चुका है।