सिंघेश्वर: ,सिंहेश्वर में रोपे गए 100 से अधिक पौधे, लिया ‘हरित सिंहेश्वर’ स्वच्छ वातावरण का संकल्प
सिंहेश्वर नाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार को वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक फलदार, छायादार, सजावटी एवं औषधीय पौधे लगाए गए। अभियान का शुभारंभ सीओ नवीन कुमार सिंह और थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।