बिसौली: बिसौली नगर में निकाली गई महिला जनाक्रोश रैली, 33% आरक्षण को लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं
Bisauli, Budaun | Apr 30, 2026 बिसौली नगर में आज गुरुवार को 2:00 बजे करीब महिलाओं ने 33 प्रतिशत राजनीतिक आरक्षण को लेकर जोरदार जन आक्रोश रैली निकाली। इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी निभाते हुए अपने हक की आवाज बुलंद की। रैली के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए प्रदर्शन किया।