अररिया: जयप्रकाश नगर में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट, एक बालक घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 17, 2025 शहर के जयप्रकाश नगर वार्ड संख्या 07 में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे के करीब आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बालक का इलाज किया जा रहा है.