अररिया: हड़िया पंचायत वार्ड संख्या 10 में 9वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Araria, Araria | Jan 16, 2025 अररिया आरएस थाना क्षेत्र के हड़िया पंचायत वार्ड संख्या 10 में एपीएस स्कूल के पीछे एक 9 वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना अररिया आरएस थाना पुलिस को दी गई।