अररिया: हरिया चौक के पास चार चक्का वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Jan 16, 2025 अररिया फारबिसगंज फोरलेन मार्ग हरिया चौक के समीप एक अनियंत्रित चार चक्का वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज जारी है.