अररिया: गोढ़ी चौक के समीप सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
Araria, Araria | Jan 17, 2025 अररिया के गोढ़ी चौक पर बाईक सवार पिता-पुत्री को तेज रफ़्तार से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया जिसमें पुत्री पुष्पा कुमारी की घटना स्थल पर हीं मौत हो गयी जबकि पिता मनोज कुमार का इलाज गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में चल रहा है. यह सड़क हादसा अररिया नगर थाना के गोढ़ी चौक की है. मृतक छात्रा का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जबकि घायल पिता का इलाज सदर अस्पताल में जारी है.