पिछोर: ग्राम मादौनकला में दबंग ने आधा दर्जन लोगों को गाली-गलौज और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी, थाने में शिकायत दर्ज
पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम मादौन कला निवासी फरियादी ने आज बुधवार को दोपहर 1:00 बजे जानकारी के अनुसार बताया है कि हमारे गांव में ही रहने वाला, एक दबंग व्यक्ति द्वारा गाली गलौच एवं मारने पीटने और झूठें केस में फंसाने की धमकी दी जाती है। जिससे लगभग आधा दर्जन लोग परेशान हैं। परेशान लोगों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पिछोर में दिया आवेदन मदद की लगाई गुहार।