पिछोर: पिछोर के ग्राम पंचायत आगरा मजरा रखौरा में किसान की गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग, फसल जलकर राख हो गई
पिछोर अनुविभागीय अंतर्गत ग्राम पंचायत आगरा मजरा रखोरा में आज मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे किसान के गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग,लाखों रु के गेहूं फसल जलकर हुई राख। 5 बीघा से अधिक जमीन की फसल में आग लग चुकी।ग्रामीण लोगों ने पंचायत के पानी टैंकरों की सहायता से एवं ट्रैक्टरों की कल्टीवेटर से जुताई करके आग पर काबू पाया,जब तक गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी।