पिछोर: ग्राम गरैठा में 33 केवी बिजली लाइन का तार टूटने से गेहूं के खेत में लगी आग, पुलिस थाने में दिया गया आवेदन
पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम गरैठा निवासी पीड़ित किसान ने आज बुधवार को सुबह 11:00 जानकारी के अनुसार बताया है कि मंगलवार को 33 केवी बिजली लाइन का तार टूटने से गेहूं के खेत में आग लग गई है। इस हादसे में करीब 17 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान ने बताया है,इस आगजनी से लगभग तीन से चार लाख रु का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने पुलिस थाना पिछोर में दिया आवेदन।