पिछोर: पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम आगरा निवासी फरियादी के साथ गाली-गलौज और मारपीट, पुलिस थाने में दी शिकायत
पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम आगरा निवासी फरियादी ने आज मंगलवार को शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि मेरे ग्राम के रहने वाले एक दबंग व्यक्ति ने मुझे गाली गलौज दी है। और मैंने गाली गलौज देने से मना किया सोई मेरे साथ लाठी डंडे से मारपीट कर दी है। जिससे शरीर में कई जगह चोटे आई हैं।फरियादी ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पिछोर में दिया आवेदन।