बल्देवगढ़: प्रथम नगर आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष का बल्देवगढ़ में हुआ जोरदार स्वागत
बल्देवगढ़ में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज लोधी के प्रथम आगमन पर नगरवासियों ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज लोधी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।और नगर विकास के साथ अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर टीकमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता लोधी,बल्देवगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी मिश्रा एवं समस्त नगरवासी शामिल रहे।