पेण्ड्रा रोड गौरेला: दरमोहली गांव से मवेशियों को बुचड़खाने ले जाने की सूचना पर गौरेला पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही
म.प्र. की सीमा से लगे दरमोहली गांव में अनिल राठौर के बाड़े से 27 भैंसें करीब 6लाख रुपये की करी गई जप्त,पुलिस के अनुसार मवेशियों को म.प्र. के रास्ते जबलपुर ले जाने की थी तैयारी,पुलिस को मौके से खरीदी-बिक्री और परिवहन के वैध दस्तावेज भी नहीं मिले,अनिल राठौर, अमन कुशवाहा और अंकुश कुशवाहा सहित अन्य के खिलाफ पशु संरक्षण अधिनियम के तहत गौरेला थाने में मामला दर्ज।