दाउदनगर में जिउतिया लोक उत्सव का भव्य शुभारंभ, समृद्ध लोक परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत को मिला व्यापक मंच
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, औरंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में दाउदनगर की ऐतिहासिक एवं समृद्ध जिउतिया लोक परंपरा को समर्पित जिउतिया लोक उत्सव का दिनांक-02 अक्टूबर 2026 को भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक कुटुंबा श्री ललन राम, जिलाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा, माननीय अध्यक्ष नगर परिषद दाउदनगर, उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक, लोक कलाकार एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
यह आयोजन इस दृष्टि से भी विशेष है कि बिहार सरकार द्वारा पहली बार जिउतिया लोक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2026 में दाउदनगर के ऐतिहासिक जिउतिया लोक उत्सव को बिहार के सांस्कृतिक कैलेंडर में स्थान मिलना इस विशिष्ट लोक परंपरा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
कार्यक्रम के दौरान *जिउतिया लोक उत्सव की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित स्मारिका का लोकार्पण* भी किया गया। स्मारिका में दाउदनगर की जिउतिया परंपरा के इतिहास, लोक संस्कृति एवं इससे जुड़ी विशिष्ट परंपराओं को संकलित किया गया है। स्मारिका के माध्यम से जिउतिया लोक उत्सव की ऐतिहासिक यात्रा और सांस्कृतिक महत्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
अनुमंडल पदाधिकारी, दाउदनगर श्री अमित राजन द्वारा स्वागत भाषण दिया गया जिसमे उन्होंने सभी अतिथिगण, पदाधिकारीगण, नागरिकगण का स्वागत किया।
जिउतिया दाउदनगर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि *दाउदनगर में जिउतिया केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यहां की सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है। स्थानीय परंपराओं एवं उपलब्ध ऐतिहासिक विवरणों के अनुसार दाउदनगर में जिउतिया का आयोजन लगभग डेढ़ से दो शताब्दियों से होता आ रहा है। समय के साथ यह परंपरा केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित न रहकर एक व्यापक लोक उत्सव का स्वरूप लेती गई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि *जीमूतवाहन चौक केवल एक स्थान नहीं, बल्कि दाउदनगर की जिउतिया संस्कृति का जीवंत केंद्र है। यहां पीढ़ियों से चली आ रही पूजा-पद्धति, लोकगीत, झूमर, लावणी एवं लोक-अभिनय की परंपराएं आज भी जीवंत हैं।
माननीय विधायक कुटुंबा ने दी जिउतिया पर्व की शुभकामनाएं
इस अवसर पर माननीय विधायक कुटुंबा श्री ललन राम ने उपस्थित लोगों को जिउतिया पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दाउदनगर की समृद्ध जिउतिया परंपरा एवं लोक संस्कृति को संरक्षित रखने में स्थानीय नागरिकों एवं लोक कलाकारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से दाउदनगर की यह विशिष्ट जिउतिया लोक परंपरा आने वाले वर्षों में और व्यापक मंच प्राप्त करेगी तथा इसकी पहचान देश-दुनिया तक पहुंचेगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री इफ्तेखार अहमद, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती श्वेता प्रियदर्शी, वरीय उप समहर्ता श्री रितेश यादव, जिला योजना पदाधिकारी श्री अविनाश प्रकाश, बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, लोक कलाकार एवं मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।