भरतपुर। सेवर थाना क्षेत्र के मलाह गांव में गुरुवार शाम 5 बजे खेलने निकला 9 साल का गुड्डा वापस नहीं लौटा। परिजनों और ग्रामीणों ने 5 घंटे तलाश के बाद रात 11 बजे घर से 3 किमी दूर कुएं से शव बरामद किया। पिता रविकांत ने बताया कि शाम 7 बजे तक न लौटने पर तलाश शुरू की थी।