कासगंज: कलेक्ट्रेट पर संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा ने कृषि मशीनों और औजारों पर एमआरपी को लेकर SDM को दिया ज्ञापन
मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट पर संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा ने कृषि मशीनों, औजारों और खेती में उपयोग होने वाली सभी सामग्रियों पर एमआरपी टैग अनिवार्य करने की मांग की है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र लोधी ने इस संबंध में एक ज्ञापन SDM सुशांत सांवरे को सौंपा। यह ज्ञापन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री को संबोधित था।