हरे वृक्षों की कटाई रोकने के लिए पदमपुरा पहुंची वन विभाग की टीम, ग्रामीणों से की समझाइश और दी कार्रवाई की चेतावनी
Todabhim, Sawai Madhopur | Feb 2, 2026
ग्राम पंचायत पदमपुरा की पहाड़ी पर अवैध वृक्ष कटाई के संबंध में पंचायत प्रशासक के द्वारा कृषि मंत्री एवं डिप्टी सीएम से अवैध कटाई रोकथाम हेतु मांग की गई थी जिस पर सोमवार दोपहर 3 बजे वनकर्मी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइस कर जागुरूक साथ ही चेतावनी दी की हरे वृक्ष काटना कानून अपराध है समझाइस के बाद भी कोई वृक्ष काटता है तो उसके खिलाफ कानूनन कारवाई की जाएगी