शिमला शहरी: एचपीयू में एसएफआइ का विशाल प्रदर्शन, फीस वृद्धि वापसी और 186 प्रोफेसर भर्तियों की जांच की मांग
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसएफआइ ने फीस वृद्धि वापस लेने, 186 अवैध प्रोफेसर भर्तियों की न्यायिक जांच कराने और बंद पड़े एससीए चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि नहीं माने तो आंदोलन और तेज होगा।