फरीदाबाद: फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच सेंट्रल टीम ने 47 वर्षीय व्यक्ति को अगवा करने के मामले में 3 आरोपी वृंदावन से किए गिरफ्तार
फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने 47 वर्षीय व्यक्ति को अगवा करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने आप को एसटीएफ व कोतवाल अधिकारी बताकर व्यक्ति को अगवा किया था और फिर उसे ₹20 हजार की फिरौती मांगी थी।