फरीदाबाद: पलवल: फरीदाबाद की सेक्टर 56 इलाके में मानसिक तौर से परेशान एक 24 वर्षीय युवक ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
फरीदाबाद की सेक्टर 56 इलाके में एक 24 वर्षीय युवक ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार वह अपना मकान और रिश्ता टूटने से मानसिक तौर से परेशान था। फिलहाल पुलिस शव को बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।