फरीदाबाद: मोहना रोड पर सड़क पार कर रहे युवक को कार सवार चालक ने मारी टक्कर बीके अस्पताल से दिल्ली किया गया गंभीर हालत में रेफर
मोहना सड़क को पैदल पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिसके चलते उसे काफी गंभीर चोटें आई। जिसे गंभीर हालत में बीके अस्पताल से दिल्ली इलाज के लिए रेफर किया गया है। घायल युवक के मुताबिक वह पैदल सड़क पार कर रहा था कि सामने से आई एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी जिसके चलते उसे काफी गम ही चोट आई है।