फरीदाबाद: सेक्टर 37 में विधायक राजेश नागर ने 44 लाख रुपए की लागत से सीवर लाइन डालने का कार्य करवाया शुरू
सेक्टर 37 से होकर गुजरने वाले रोड पर सीवर लाइन सुधार का कार्य शुरू करवाया। इस पर 44 लाख रुपये की लागत आएगी। विधायक राजेश नागर ने स्थानीय बुजुर्गों से नारियल फुड़वाकर विकास कार्य शुरू करवाया। यह सीवर की लाइन गांव सराय ख्वाजा से होकर गुजर रहे पुराने शेर शाह सूरी मार्ग पर डाली जाएगी। जिससे यहां रहने वाले लोगों को बड़ी सहूलियत हो सकेगी।