जमुई: भौंड गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Jamui, Jamui | May 24, 2026 भौंड गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्ष से कुल 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में कराया गया। मामले में पुलिस द्वारा दोनों पक्ष से सभी घायलों को गिरफ्तार कर रविवार की शाम 4:00 बजे के बाद कोर्ट में पेशी का जेल भेज दिया गया है और घटना की जांच में जुटी हुई है।