जमुई: डीएम, एसपी समेत वरीय अधिकारियों ने जिले वासियों को होली की दी शुभकामनाएं
Jamui, Jamui | Mar 26, 2024 जिले के वरीय अधिकारियों एवं प्रमुख लोगों ने जिलेवासियों को होली की शुभकामना दी है। DM राकेश कुमार व SP शौर्य सुमन ने जिलावासियों को होली की शुभकामना देते हुए अपने संदेश में कहा कि होली उमंग और उत्साह का पर्व है। मेरी मंगल कामना है कि रंगों का यह उत्सव देशवासियों में प्रेम और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करे तथा सबके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे।