जमुई: हैदरा गांव में शराब के नशे में धुत बदमाशों ने तलवार से हमला कर तीन लोगों को किया घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Mar 26, 2024 हैदरा गांव में मंगलवार की शाम होली पर्व को लेकर गाना- बजाना करने के दौरान शराब के नशे में धुत बदमाशों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को तलवार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।