जमुई: हुड़दंगियों की सूचना पर सतगामा पहुंची पुलिस टीम पर किया पत्थराव, टाउन थानाध्यक्ष सहित दो लोग हुए घायल
Jamui, Jamui | Mar 26, 2024 सतगामा में शराब के नशे में धुत शरारती तत्वों द्वारा हुड़दंग मचाने की सूचना पर टाउन थाना थानाध्यक्ष अरुण कुमार दल-बलक साथ सतगामा पहुंचे।इस दौरान शराब के नशे में धुत शरारती तत्वों ने जमकर पत्थराव शुरू कर दिया। जिससे थानाध्यक्ष सहित दो लोग घायल हो गए। वहीं स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद एसडीओ अभय कुमार तिवारी के द्वारा स्थिति को शांत कराया गया।