जमुई: उत्पाद विभाग ने घनबेरिया गांव में छापेमारी कर 5925 किलो जावा महुआ और 150 लीटर चुलाई शराब किया नष्ट
Jamui, Jamui | Mar 26, 2024 समाहर्ता के निर्देश पर अगामी लोकसभा चुनाव और होली पर्व को लेकर मंगलवार को उत्पाद इंस्पेक्टर चौधरी सूर्यभूषण के नेतृत्व में एसआई मो.इरशाद आलम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान घनबेरिया गांव के चारों ओर बारीकी से तालाशी ली गई। झाड़ियों व गड्ढों में छुपा कर रखे गए 5925 किलो जावा महुआ और 150 लीटर चुलाई शराब को मौके पर ही नष्ट किया गया।