कालपी: कदौरा थाना पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में फरार चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने खून से सनी ईट बरामद की
Kalpi, Jalaun | Jun 13, 2026 कदौरा थाना पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए शनिवार दोपहर 1:30 बजे जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी ईंट भी बरामद की है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामला 12 जून का है, जब मारपीट के दौरान घायल शशिप्रभा की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।