देवेंद्रनगर: बृजपुर में कुएं में डूबने से 20 वर्षीय युवक रोहित की मौत, मिर्गी की बीमारी बनी वजह; वह उपसरपंच का नाती था
थाना बृजपुर क्षेत्र के ग्राम बृजपुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित गोंड़, पिता विजय गोंड़, निवासी बृजपुर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रोहित मिर्गी रोग से ग्रसित था और वह दोपहर करीब 12 बजे नहाने के लिए गांव से लगभग 100 मीटर दूर आदित्य नारायण मिश्रा के खेत के पास स्थित कुएं पर गया था।