नवाबगंज: बाराबंकी में सरकारी जमीन पर निर्माण ध्वस्त, चेयरमैन शीला सिंह के निर्देश पर कार्रवाई, पानी पंप बनेगा
बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीरबटावन पूर्वी इस्लामाबाद में सरकारी जमीन पर बने एक निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन शीला सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई बुलडोजर चलाकर की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह निर्माण मस्जिद के अंतर्गत सरकारी भूमि पर किया गया था।