रसूलाबाद: निराला नगर में एक परिवार का छलका दर्द, बारिश के मौसम में छप्पर के नीचे रहने को मजबूर, नहीं मिला आवास का लाभ
सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं,लेकिन पात्रता के बावजूद कुछ परिवार आज भी इन योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।रसूलाबाद नगर पंचायत के निराला नगर निवासी विश्राम का परिवार बारिश के मौसम में छप्पर के नीचे रहने को मजबूर है।उनका कहना है कि छप्पर के घर में परिवार के साथ रहना बेहद मुश्किल हो गया है