Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
image
image
image
image
image

*आज का विद्यार्थी कल का भविष्य निर्माता है :- पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल* ---- *मंत्री श्री पटेल विधिज्ञ एक्सीलेंस कॉन्क्लेव-2026 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए* इंदौर, 14 जून 2026 प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा है कि आज का विद्यार्थी कल का भविष्य निर्माता है। उसके हाथ में देश का दारोमदार है। कोई भी विद्यार्थी अकेले अपने बलबूते पर सफलता प्राप्त नहीं करता। उसके पीछे परिवार, समाज और राष्ट्र का भी योगदान होता है। अत: विद्यार्थियों को चाहिये कि वह सभी का सम्मान करें। यह बात श्री पटेल ने विधिज्ञ द्वारा इंदौर के लाभमण्डपम में आयोजित विधिज्ञ एक्सीलेंस कॉन्क्लेव-2026 (गुरुजन सम्मान) के कार्यक्रम में कही। श्री पटेल मुख्य अतिथि बतौर कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री तारकेश्वर सिंह, पूर्व कलेक्टर श्री सी.बी. सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में श्री पटेल ने क्लेट और आईपीएमएटी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंत्री श्री पटेल ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कानून सबके लिए समान है। कानून के सामने कोई छोटा और बड़ा नहीं है। सभी को कानून का पालन और सम्मान करना चाहिये। श्री पटेल ने आगे कहा कि आने वाले समय में समाज तो उच्च तकनीक से लैस होगा लेकिन सबके सामने जल संकट एक चुनौती के रूप में उभरेगा। अत: हमें पर्यावरण की चिंता अभी से करनी होगी। अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा। पेड़ हमें फल, फूल, पत्ती और छाया ही नहीं देता बल्कि हमें देने का संस्कार भी देता है। जहां पेड़ होते हैं, वहां तापमान में कमी आती है। पेड़ हमसे लेता कुछ नहीं, देता ही है। उन्होंने आगे कहा कि नर्मदा मैया के प्रति शुरू से मेरी अगाध श्रद्धा रही है। मैंने कई बार नर्मदा की परिक्रमा भी की। इस परिक्रमा से मुझे जो हासिल हुआ वह अवर्णनीय है। नदियों के उदगम पर जाना और वहां से जल लाना शौक रहा है। अभी तक मैं 112 नदियों के उदगम तक पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि बीज पुरखों की देन है और इसकी रक्षा करना हम सबका दायित्व है। बीजों को रासाय‍निक उर्वरकों से बचाना जरूरी है। उन्होंने सभी ‍विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया कि वे पर्यावरण की रक्षा करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित थे। ---- #Education #YuvaShakti #StudentSuccess #12YearsOfYuvaShakti #JansamparkMP #indore #इंदौर CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Indore

Indore, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026

MORE NEWS

इंदौर में गुंडागर्दी करने वालो का "टूटी-फूटी" हालत में गिरफ्तार होना लगातार जारी।

थाना द्वारिकापुरी पुलिस ने "चैन स्नैचिंग" करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार। छीनी गई सोने की चैन और पेंडेंट सहित घटना में उपयोग की गई स्कूटी भी जप्त।

#ZeroToleranceForGundagardi #IndorePolice
@indorepolicelive @dcpzone04indore

इंदौर में गुंडागर्दी करने वालो का "टूटी-फूटी" हालत में गिरफ्तार होना लगातार जारी। थाना द्वारिकापुरी पुलिस ने "चैन स्नैचिंग" करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार। छीनी गई सोने की चैन और पेंडेंट सहित घटना में उपयोग की गई स्कूटी भी जप्त। #ZeroToleranceForGundagardi #IndorePolice @indorepolicelive @dcpzone04indore

Indore, Indore | Jun 14, 2026

#नीमकरौरीधामइंदौर
#ram #hanuman #sitaram #neemkarolibaba

#नीमकरौरीधामइंदौर #ram #hanuman #sitaram #neemkarolibaba

Indore, Indore | Jun 14, 2026

लाड़ली बहनों के खातों में आज पहुंचेगी 37वीं किश्त, मुख्यमंत्री ने किया "समृद्ध एमएसएमई-विकसित मध्यप्रदेश" कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सागर जिले के केसली से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त की राशि प्रदेश की करोड़ों हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित करेंगे। योजना के तहत नियमित रूप से आर्थिक सहायता प्रदान कर महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार कार्य कर रही है।

इधर, भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित "समृद्ध एमएसएमई-विकसित मध्यप्रदेश" कार्यक्रम का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को बढ़ावा देने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उद्योग, निवेश और महिला सशक्तिकरण को समान प्राथमिकता देते ह

लाड़ली बहनों के खातों में आज पहुंचेगी 37वीं किश्त, मुख्यमंत्री ने किया "समृद्ध एमएसएमई-विकसित मध्यप्रदेश" कार्यक्रम का शुभारंभ भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सागर जिले के केसली से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त की राशि प्रदेश की करोड़ों हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित करेंगे। योजना के तहत नियमित रूप से आर्थिक सहायता प्रदान कर महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार कार्य कर रही है। इधर, भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित "समृद्ध एमएसएमई-विकसित मध्यप्रदेश" कार्यक्रम का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को बढ़ावा देने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उद्योग, निवेश और महिला सशक्तिकरण को समान प्राथमिकता देते ह

Indore, Indore | Jun 14, 2026

भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान हादसे का शिकार

असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वायुसेना के 5 जवान शहीद हो गए, जबकि सह-पायलट घायल अवस्था में बच गया और उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद वायुसेना ने जांच के आदेश देते हुए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित की है। 

शहीद जवान

▪️ स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह
▪️ फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार
▪️ सार्जेंट जितेंद्र शर्मा
▪️ अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत
▪️ अग्निवीरवायु दानिश आलम 

🇮🇳 देश ने खोए अपने 5 वीर सपूत
असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर AN-32 विमान हादसे में भारतीय वायुसेना के 5 जवान शहीद हो गए। राष्ट्र अपने वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
🙏 शहीदों को विनम्र नमन।
#IndianAirForce #AN32Crash #Jorhat #Assam #IAF BreakingNews Tribute JaiHind IndianArmy AirForce NewsUpdate 🇮🇳

भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान हादसे का शिकार असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वायुसेना के 5 जवान शहीद हो गए, जबकि सह-पायलट घायल अवस्था में बच गया और उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद वायुसेना ने जांच के आदेश देते हुए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित की है। शहीद जवान ▪️ स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह ▪️ फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार ▪️ सार्जेंट जितेंद्र शर्मा ▪️ अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत ▪️ अग्निवीरवायु दानिश आलम 🇮🇳 देश ने खोए अपने 5 वीर सपूत असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर AN-32 विमान हादसे में भारतीय वायुसेना के 5 जवान शहीद हो गए। राष्ट्र अपने वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। 🙏 शहीदों को विनम्र नमन। #IndianAirForce #AN32Crash #Jorhat #Assam #IAF BreakingNews Tribute JaiHind IndianArmy AirForce NewsUpdate 🇮🇳

Indore, Indore | Jun 14, 2026