मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों घायल, निजी अस्पताल में इलाज जारी
मड़िहान थाना क्षेत्र के सुगापाख खुर्द गांव में बुधवार की रात लगभग 9:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पे सवार दो लोग घायल हो गए। घायल इंदु कुमार राम कुमार के पुत्र और। सिकंदर सोहन के पुत्र एक ही बाइक से रजोहा के दीपनगर जा रहे थे। सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानी अस्पताल में लाने पर। इंद्र कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है।