मंझनपुर: मंझनपुर जिला पंचायत परिसर में जन्मदिन पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के बीच केक काटा, वीएचपी ने जलाया पाक झंडा
विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री वेद प्रकाश सत्यार्थी ने अपने 41वें जन्मदिन को बेहद अनोखे और चर्चा में आने वाले अंदाज में मनाया। मंझनपुर मुख्यालय स्थित जिला पंचायत परिसर में जन्मदिन समारोह के दौरान उन्होंने केक काटते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और प्रतीकात्मक रूप से पाकिस्तान के झंडे को भी आग के हवाले किया। इस मौके पर काफी लोग मौजूद रहे।